24 घण्टे ऑनलाइन

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का दिल्ली के वीएमएमसी (VMMC) एवं सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि रक्त संबंधी सभी मानकों…

24GhanteOnline
July 20, 2026
1 min read
सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी

नई दिल्ली।  सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का दिल्ली के वीएमएमसी (VMMC) एवं सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि रक्त संबंधी सभी मानकों (ब्लड पैरामीटर्स) पर लगातार और बारीकी से निगरानी रखी जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के लिए वांगचुक को निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उनके इलाज के लिए विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर रही है।

अस्पताल के अनुसार, वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ एम्स, नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम भी वांगचुक की क्लिनिकल स्थिति की समीक्षा कर रही है। डॉक्टरों का मानना है कि उनकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगातार चिकित्सकीय सहायता और बिना किसी व्यवधान के क्लिनिकल मॉनिटरिंग आवश्यक है।

अस्पताल ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।