24 घण्टे ऑनलाइन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद कपूर और आहूजा परिवार में जश्न का माहौल है। सोशल…

24GhanteOnline
March 30, 2026
2 min read
बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद कपूर और आहूजा परिवार में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

सोनम (Sonam Kapoor) और आनंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया। उन्होंने एक भावुक नोट में लिखा कि "बहुत कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा कर रहे हैं। हमारा परिवार अब और भी खूबसूरत हो गया है।" उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु आहूजा अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है।

इस खास मौके पर परणीति चोपड़ा, करीना कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और नन्हे मेहमान पर प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस खुशी में शामिल होते नजर आए और लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनम (Sonam Kapoor) और आनंद की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 2018 में शादी रचाई। साल 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ था। अब दूसरे बेटे के आगमन के साथ यह परिवार चार सदस्यों का हो गया है। काम के मोर्चे पर सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…