24 घण्टे ऑनलाइन

मार दो राजा को... सोनम ने क्राइम सीन रीक्रिएशन में कबूला हत्या के वक्त थी मौजूद

शिलांग: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। शिलांग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि 23 मई को सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की हत्या में एक नहीं, बल्कि दो…

24GhanteOnline
June 17, 2025
2 min read

शिलांग: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। शिलांग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि 23 मई को सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की हत्या में एक नहीं, बल्कि दो डाव (धारदार हथियार) का इस्तेमाल किया गया। एक डाव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरा डाव उसी खाई में फेंका गया, जहां राजा का शव फेंका गया था। पुलिस अभी दूसरे डाव की तलाश कर रही है।

एसपी ने बताया कि राजा पर तीन वार किए गए और तीनों किलर्स आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने एक-एक वार किया। सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) ने क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान कबूल किया कि वह हत्या के वक्त मौके पर मौजूद थी। उसने पार्किंग लॉट में ही किलर्स को राजा की हत्या का इशारा दे दिया था। पहले वार के बाद जब राजा का खून निकलने लगा, तो सोनम (Sonam Raghuvanshi) चिल्लाते हुए पीछे हट गई। तीनों किलर्स ने मिलकर राजा के शव को खाई में फेंका।

पुलिस के अनुसार, सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं और अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। हत्या का मकसद लव ट्राएंगल बताया जा रहा है, लेकिन एसपी ने कहा कि इसके अलावा कोई अन्य वजह भी हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल के सबूत मिले हैं।

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए सोनम समेत सभी 5 आरोपी


एसपी ने यह भी खुलासा किया कि तीनों किलर्स और सोनम (Sonam Raghuvanshi) पहले कभी शिलांग नहीं आए थे। सोनम का कथित प्रेमी और हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह शिलांग नहीं आया था। इसका कारण यह था कि वह सोनम के परिवार की फैक्ट्री में कर्मचारी था और उसका आना शक पैदा कर सकता था। इसलिए वह इंदौर में ही रुका।

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सोनम ने बताया कि हत्या के वक्त वह मौके पर थी और दो आरोपी दाएं-बाएं खड़े होकर उसके इशारे का इंतजार कर रहे थे। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।