24 घण्टे ऑनलाइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, न लॉगिन और न ही पोस्ट कर पा रहे यूजर्स

भारत में मंगलवार शाम को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) की सर्विस ठप (X Down) हो गई। सैकड़ों यूजर्स को अपनी ही फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर…

24GhanteOnline
November 18, 2025
2 min read
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, न लॉगिन और न ही पोस्ट कर पा रहे यूजर्स

भारत में मंगलवार शाम को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) की सर्विस ठप (X Down) हो गई। सैकड़ों यूजर्स को अपनी ही फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी एक्स के डाउन होने की पुष्टि की है। एक्स की वेबसाइट खोलने पर पेज रिफ्रेश नहीं हो रहा है और फिर से रिफ्रेश करने के लिए कहा जा रहा है।

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक्स डाउन (X Down) की शिकायतें देखी गईं हैं। इस दौरान यूजर्स को फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर पर शाम 5:06 बजे एक्स डाउन को लेकर 1200 से ज्यादा रिपोर्ट की गईं।

इसमें से 49% फीड को लेकर, 29% वेबसाइट और 22% शिकायतें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत को लेकर आई हैं। हमें भी वेबसाइट पर एक्स इस्तेमाल करने में दिक्कत देखने मिली, लेकिन इस दौरान मोबाइल एप पर सोशल मीडिया काम कर रहा था।

X Down (1)

वेबसाइट पर आई दिक्कत

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक्स डाउन (X Down) की शिकायतें देखी गईं हैं। इस दौरान यूजर्स को फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर पर शाम 5:06 बजे एक्स डाउन को लेकर 1200 से ज्यादा रिपोर्ट की गईं। इसमें से 49% फीड को लेकर, 29% वेबसाइट और 22% शिकायतें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत को लेकर आई हैं। हमें भी वेबसाइट पर एक्स इस्तेमाल करने में दिक्कत देखने मिली, लेकिन इस दौरान मोबाइल एप पर सोशल मीडिया काम कर रहा था। सोशल मीडिया वेबसाइट खोलने पर “कुछ गड़बड़ हो गई है। दोबारा लोड करने का प्रयास करें।” स्क्रीन दिखाई दे रहा था।

अमेरिका में भी डाउन हुआ एक्स (X Down) 

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स पर यह आउटेज मंगलवार शाम 5:20 बजे तक देखा गया जिसमें दुनियाभर से यूजर्स रिपोर्ट दर्ज की गईं। भारत के अलावा अमेरिका और यूके में भी आउटेज देखा गया है। डाउनडिटेक्टर ने अमेरिका में इस दौरान X तक पहुंचने में कठिनाई का सामना कर रहे यूजर्स की 10,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की थीं। आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में मोबाइल ऐप पर सबसे ज्यादा समस्या रही। इसके अलावा इसकी 61% शिकायतें वेबसाइट से जुड़ी हैं, 28% और सर्वर कनेक्शन एरर 11% हैं।
Tags:X down

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…