24 घण्टे ऑनलाइन

मुश्किलों में घिरे मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, वैष्णो देवी के पास होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज

बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Orry) यानी ओरहान अवात्रामणि मुश्किल में फंस गए हैं। ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।…

24GhanteOnline
March 17, 2025
2 min read

बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Orry) यानी ओरहान अवात्रामणि मुश्किल में फंस गए हैं। ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कानून के अनुसार, कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है। सोमवार को पुलिस ने ये जानकारी दी है।

ओरी (Ori) का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल


इस पूरे मामले पर अभी तक ओरी का कोई रिएक्शन नहीं आया है। 15 मार्च को ओरी (Orry) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो एक प्राइवेट होटल में अपने साथियों संग पार्टी करते दिखे थे। इस वीडियो में शराब की बोतल भी देखने को मिली थी। ओरी का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इन सभी 8 लोगों के खिलाफ 'देश के कानून का उल्लंघन करने' के लिए FIR दर्ज की गई है। साथ ही एक टीम का गठन किया गया है जो 'लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के लिए उन्हें गिरफ्तार करेगी। कटरा पुलिस को 15 मार्च को एक शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमानों को परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीते हुए पाया गया है। इसके बाद इन 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि "ओरहान अवात्रामणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और Anastasila Arzamaskina ने होटल परिसर में शराब पी। जबकि उन्हें पहले ही सूचित किया गया था कि माता वैष्णो देवी मंदिर के पास होने के कारण होटल परिसर में शराब पीने और नॉन वेज खाने की अनुमति नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मामले की गंभीरता को देखते हुए रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने दोषियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। ताकि लोगों को मालूम चले कि धार्मिक स्थल पर ऐसी किसी भी गतिविधि को टॉलरेट नहीं किया जाएगा, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचता हो।

कौन हैं ओरी (Orry) ?


ओरी सोशल मीडिया स्टार हैं। वो अपने फैशन स्टेटमेंट और बी-टाउन सेलेब्स संग दोस्ती की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। स्टारकिड्स संग उनकी पार्टियों की चर्चा रहती है। जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, खुशी कपूर के अलावा अंबानी फैमिली संग भी उनके अच्छे रिलेशन हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…