कुलगाम में जारी मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी ढेर, दो जवान भी हुए शहीद
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ (Encounter) दूसरे दिन भी जारी है। सर्च ऑपरेशन भी जारी है। एक अधिकारी ने कहा, कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन आज सुबह दोबारा शुरू हुआ। सोमवार से चल…
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ (Encounter) दूसरे दिन भी जारी है। सर्च ऑपरेशन भी जारी है। एक अधिकारी ने कहा, कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन आज सुबह दोबारा शुरू हुआ। सोमवार से चल रही इस भीषण मुठभेड़ (Encounter) में अब तक 2 आतंकवादी, जिनमें एक पाकिस्तानी नागरिक माना जा रहा है और 2 जवान शहीद हुए हैं। ऑपरेशन में एक सेना के मेजर भी घायल हुए हैं।
यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने कुलगाम के गुद्दर जंगल क्षेत्र क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी सर्च ऑपेरशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी।
दो सैनिक शहीद
ऑपरेशन के दौरान दो सैनिक, जिन्हें सब-परबहत गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में पहचाना गया और एक सेना मेजर घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गौड़ और सिंधु ने दम तोड़ दिया जबकि अधिकारी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सेना की कश्मीर आधारित चिनार कोर ने ट्वीट कर कहा, हम राष्ट्र के लिए सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर जवानों, सब परबहत गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।
पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने कुलगाम के गुद्दर जंगल क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती दी तो उन्हें गोलीबारी का सामना करना पड़ा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
