24 घण्टे ऑनलाइन

तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में लगी आग से अब तक 66 की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

तुर्किये के बोलू राज्य में स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट (Ski Resort) में मंगलवार को आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई। आग से घबराकर कई लोग 11वीं मंजिल से कूद पड़े। इससे कई घायल हो गए और कई की मौत हो गई। हादसे में 50 से…

24GhanteOnline
January 21, 2025
2 min read

तुर्किये के बोलू राज्य में स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट (Ski Resort) में मंगलवार को आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई। आग से घबराकर कई लोग 11वीं मंजिल से कूद पड़े। इससे कई घायल हो गए और कई की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक आग लगने के बाद भगदड़ मच गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक होटल (Ski Resort) में आग स्थानीय समयानुसार रात में करीब 3:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार सुबह 6 बजे) लगी थी। इसने 11 मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

तुर्किये  के अखबार डेली सबाह के मुताबिक कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट (Ski Resort)  एक चट्टान पर है। इसकी वजह से फायर ब्रिगेड  की गाड़ियों को वहां तक पहुंचने में बहुत मुश्किलें आईं और राहत कार्यों में देर हुई।

रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; 30 दमकल गाड़ियां मौके पर


बोलू के गवर्नर अब्दुल अजीज आयडिन ने बताया कि इस होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए 267 इमरजेंसी वर्कर्स को भी तैनात किया है। रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किये के पर्यटन और स्वास्थ्य मंत्री हादसे वाली जगह के लिए रवाना हो चुके हैं।

तुर्किये में स्कूल की छुट्टियां चल रहीं


कार्तलकाया इस्तांबुल शहर से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पहाड़ों पर स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट (Ski Resort) है। इस वक्त तुर्किये में स्कूल सेमेस्टर की छुट्टियां चल रही हैं। इस वजह से यहां मौजूद सभी होटलों में काफी ज्यादा भीड़ है। एहतियात के तौर पर इस इलाके के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया है। तुर्किेये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू हो गई है। दोषियों को सजा देने के लिए हर जरुरी कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…