जम्मू तवी ट्रेन की एसी कोच से निकला धुंआ, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी
बठिंडा। साबरमती से जम्मू जा रही ट्रेन जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223) (Jammu Tawi) में उस समय हड़कंप में मच जब ट्रेन के बी-1 कोच में यत्रियों ने धुंआ निकलता देख। यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए चेन पुलिंग की और रेलवे के…
बठिंडा। साबरमती से जम्मू जा रही ट्रेन जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223) (Jammu Tawi) में उस समय हड़कंप में मच जब ट्रेन के बी-1 कोच में यत्रियों ने धुंआ निकलता देख। यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए चेन पुलिंग की और रेलवे के कंट्रोल रूम में सूचना की। आनन-फानन में अधिकारी और आरपीएफ सहित इंजीनीयर मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही की कोच की बेल्ट गर्म हो जाने के कारण केवल धुंआ निकला था आग नहीं लगी। ट्रेन की ठीक से जांच पड़ताल करने के आधे घंटे बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
जम्मू तवी ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन (Bathinda Railway Station) से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 15 मिनट बाद, जैसे ही ट्रेन भोकड़ा गांव के पास पहुंची, तभी यात्रियों ने ट्रेन के बी—1 कोच से धुआं निकलता दिखे। जिस पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। चालक और गार्ड सहित सभी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए।
बठिंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोच की बेल्ट में गर्मी की वजह से धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टाफ ने अतिरिक्त जांच की और सभी कोचों की तकनीकी खामियों को देखा। घटना के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
जम्मू तवी (Jammu Tawi) जा रहे जितेंद्र वर्मा ने बताया की गाड़ी में धुंआ निकलते देखते ही की चेन पुल की गई और गाड़ी को रोका गया। ट्रेन रूकते ही यात्री घबरा कर ट्रेन से उतरने लगे। लेकिन रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तुरंत आ गए और यात्रियों को समझाया घबराने की कोई बात नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
