इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, कोच से बाहर कूदे घबराए यात्री
बाराबंकी। जिले के रामनगर-बुढ़वल रेलवे स्टेशन से पहले बने ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं उठने लगा। यह देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सुबह के…
बाराबंकी। जिले के रामनगर-बुढ़वल रेलवे स्टेशन से पहले बने ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं उठने लगा। यह देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सुबह के सन्नाटे और जंगल के बीच ट्रेन रुकने से घबराए यात्री कोचों से नीचे उतर आए। हालांकि जांच में मामला ब्रेक जाम का निकला, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) सुबह करीब 10:24 बजे बुढ़वल जंक्शन से पहले ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी दौरान जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं उठने लगा। घबराए यात्रियों ने तत्क्षण चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।
ट्रेन रुकते ही गार्ड और लोको पायलट मौके पर पहुंच गए और स्थिति की जांच की। जीआरपी प्रभारी बुढ़वल जयंत दुबे ने बताया कि कोच के ब्रेक पहियों से चिपक जाने और अधिक गर्म होने के कारण धुआं उठा था।
किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी या जनहानि नहीं हुई है। घटना के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही, जिसके बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
