2026 में मोबाइल यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हो गई ये दो बड़ी भविष्यवाणी!
2026 में आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ सकती है. एक ओर मोबाइल फोन (Smartphones) बनाने वाली कंपनियां स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी इजाफा कर सकती हैं जिससे नया मोबाइल फोन (Smartphones) खरीदना महंगा हो सकता है. वहीं…
2026 में आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ सकती है. एक ओर मोबाइल फोन (Smartphones) बनाने वाली कंपनियां स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी इजाफा कर सकती हैं जिससे नया मोबाइल फोन (Smartphones) खरीदना महंगा हो सकता है. वहीं दूसरी ओर टेलीकॉम कंपनियां भी लोगों की जेब का बोझ बढ़ा सकती हैं, यानी मोबाइल पर बात करना भी जल्ग महंगा हो सकता हैं, कुल मिलाकर महंगाई आम जनता को चारों-खाने चित कर बजट बिगाड़ सकती है.
Jio-Airtel-Vi Plans: इतनी महंगे हो सकते हैं प्लान्स
दुनिया की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच टेलीकॉम कंपनियां 4G और 5G प्लान्स की कीमतों में 16 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कंपनियां सस्ते प्लान बंद करने और ओटीटी जैसे स्ट्रीमिंग सर्विसेज को प्रीमियम प्लान तक सीमित रख ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों के लिए तैयार कर रही हैं.
अगर ऐसा हुआ तो ये 8 सालों में चौथी बड़ी मूल्य वृद्धि होगी. 2024 में 15 प्रतिशत, 2021 में 20 प्रतिशत और 2019 में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिली थी. मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, हर बार मजबूत कंपनियों ने कीमतें बढ़ाकर ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट किया है, तो कमजोर कंपनियां पीछे रह गई हैं.
Mobile Prices: कितने महंगे हो जाएंगे स्मार्टफोन्स (Smartphones) ?
नया फोन (Smartphones) खरीदने है तो अभी लेने में फायदा है क्योंकि अगले साल स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने की संभावना है और इसके पीछे Artificial Intelligence का हाथ हो सकता है.काउंटरपॉइंट को इस बात की उम्मीद है कि अगले साल 2026 में फोन के औसत सेलिंग प्राइस में 6.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
काउंटरपॉइंट एनालिस्ट्स ने चेतावनी देते हुआ बताया 2026 तक स्थिति और खराब हो सकती है, शुरुआती 6 महीनों में मेमोरी चिप्स की कीमतें 40 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है जिससे मोबाइल फोन का प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ जाएगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
