ये नंबर-1 SUV हुई अब टैक्स फ्री, सीधे ₹1 लाख का फायदा!
2025 Skoda के लिए बेहद सफल साल साबित हुआ. इस साल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में Skoda Kylaq एसयूवी को शामिल किया, जिसने लॉन्च होते ही मार्केट में तेजी से लोकप्रियता हासिल की. इस एंट्री-लेवल एसयूवी ने कंपनी के कुल सेल में…
2025 Skoda के लिए बेहद सफल साल साबित हुआ. इस साल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में Skoda Kylaq एसयूवी को शामिल किया, जिसने लॉन्च होते ही मार्केट में तेजी से लोकप्रियता हासिल की. इस एंट्री-लेवल एसयूवी ने कंपनी के कुल सेल में लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली और जल्द ही स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. नए जीएसटी स्लैब के लागू होने से काइलक की कीमत में कटौती हुई, जिससे CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) में भी ये और किफायती हो गई.काइलक सिग्नेचर 1.0 TSI MT की CSD प्राइस लगभग 6.65 लाख रुपए है, जो नॉर्मल शोरूम कीमत की तुलना में करीब 1 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है.
Skoda Kylaq फीचर्स
Kylaq के अलग-अलग वेरिएंट में कई फीचर्स दिए गए हैं. क्लासिक ट्रिम में 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल AC, डिजिटल MID, ट्रैक्शन कंट्रोल और 4 स्पीकर जैसे बेसिक फीचर्स शामिल हैं. सिग्नेचर ट्रिम क्लासिक के सभी फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, 5-इंच टचस्क्रीन, टायर प्रेशर मॉनिटर, क्रोम गार्निश और USB टाइप-C स्लॉट जैसी अतिरिक्त सुविधाएं देती है.
स्कोडा कायलक की CSD एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंट CSD प्राइस
काइलक सिग्नेचर 1.0 TSI MT ₹8.09 लाख
काइलक सिग्नेचर1.0 TSI AT ₹9.00 लाख
काइलक प्रेस्टीज 1.0 TSI MT ₹10.76 लाख
काइलक प्रेस्टीज 1.0 TSI AT ₹11.63 लाख
Skoda Kylaq सेफ्टी रेटिंग
सिग्नेचर+ ट्रिम में 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल और पावर फोल्डिंग विंग मिरर जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. प्रेस्टीज ट्रिम में 17-इंच एलॉय व्हील, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसी प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं। काइलक को भारतीय NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है.
भारत में इस SUV का मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO और किआ सोनेट जैसी कारों से है. इसकी डिजाइन, हाई फीचर्स और टैक्स में कमी इसे भारतीय बाजार में और अधिक किफायती और लोकप्रिय बनाती है. कुल मिलाकर स्कोडा काइलक SUV ने एंट्री-लेवल सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और कंपनी की बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
Skoda Kylaq इंजन
स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन मिलता है, जो 115 पीएस पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो कुशाक/स्लाविया के इंजन जैसा है और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
