रास्ते में खराब कार? ‘सुपर केयर’ देगा फौरन राहत
मशहूर कार कंपनी स्कोडा (Skoda) ऑटो इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है. कंपनी ने ‘स्कोडा सुपर केयर’ नाम से एक नया सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है. इसका मकसद कार खरीदने वाले लोगों के अनुभव को और भी…

मशहूर कार कंपनी स्कोडा (Skoda) ऑटो इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है. कंपनी ने ‘स्कोडा सुपर केयर’ नाम से एक नया सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है. इसका मकसद कार खरीदने वाले लोगों के अनुभव को और भी बेहतर और आसान बनाना है. साल 2026 से स्कोडा (Skoda) की सभी कारों पर ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी. इस नए प्रोग्राम के तहत कंपनी अब 4 साल की वारंटी, 4 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस (सड़क पर खराब होने पर मदद ) और 4 फ्री सर्विस की सुविधा दे रही है.
ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा?
स्कोडा (Skoda) सुपर केयर प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कार मालिक को सर्विस के खर्च की चिंता न रहे. इसमें मुख्य रूप से ये चीजें शामिल हैं, जैसे 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी. इसमें कार में किसी तकनीकी खराबी पर कंपनी 4 साल तक सुरक्षा देगी. 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस, अगर रास्ते में कार खराब हो जाती है, तो कंपनी मदद के लिए पहुंचेगी. 4 फ्री सर्विस, जिसमें 1,000 किलोमीटर और 7,500 किलोमीटर पर ‘चेक-अप’ सर्विस शामिल है. इसके अलावा 15,000 और 30,000 किलोमीटर वाली सर्विस पर लेबर चार्ज नहीं लगेगा.
भरोसा और पारदर्शिता पर जोर
कंपनी का कहना है कि इस प्रोग्राम का मकसद ग्राहकों के साथ शुरुआती दिनों से ही जुड़ना है. स्कोडा (Skoda) ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “यह हमारे ग्राहकों के लिए एक बड़ा कदम है. हम चाहते हैं कि कार चलाने से लेकर सर्विस सेंटर जाने तक, ग्राहक को स्कोडा पर पूरा भरोसा रहे. ‘सुपर केयर’ के जरिए हम कम खर्च और बेहतरीन सेवा का वादा कर रहे हैं.”
नेटवर्क और डिजिटल सुविधा
स्कोडा (Skoda) की यह सुविधा देश के 183 शहरों में फैले 325 से ज्यादा केंद्रों पर उपलब्ध होगी. कंपनी ने सर्विस की प्रक्रिया को भी बहुत आसान बना दिया है. अब ग्राहक डिजिटल ऐप या फोन के जरिए आसानी से सर्विस बुकिंग कर सकते हैं. उन्हें बिल की पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से मिलेगी.
सर्विस के दौरान कार की स्थिति की जानकारी रीयल-टाइम में मिलती रहेगी. इस कदम से स्कोडा ने साफ कर दिया है कि वह केवल अच्छी कारें ही नहीं बेचना चाहती, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय तक एक मजबूत रिश्ता भी बनाना चाहती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
