24 घण्टे ऑनलाइन

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, आठ की हालत नाजुक

यूपी के बहराइच में मंगलवार को भीषण हादसा (Road Accident) हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना…

24GhanteOnline
April 15, 2025
1 min read

यूपी के बहराइच में मंगलवार को भीषण हादसा (Road Accident) हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई है।

हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ। बताया गया कि मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। वह ऑटो बुक करके पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे।

मंदिरों में जैन मुनियों को सोते में लाठी-डंडे में पीटा, मारकर खींच ली खाल


हादसा (Road Accident) देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।