24 घण्टे ऑनलाइन

ड्रोन ने बनाया अस्पताल को निशाना, हमले में छह की मौत , 15 घायल

पश्चिमी सूडान में उत्तरी कोर्डोफन प्रांत की राजधानी एल-ओबेद में एक अस्पताल को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले (Drone Attack) में कम से कम छह लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। जिनमें मरीज, उनके साथी और चिकित्सा कर्मचारी…

24GhanteOnline
May 31, 2025
2 min read

पश्चिमी सूडान में उत्तरी कोर्डोफन प्रांत की राजधानी एल-ओबेद में एक अस्पताल को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले (Drone Attack) में कम से कम छह लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। जिनमें मरीज, उनके साथी और चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं। खबरों के अनुसार,  शुक्रवार को उत्तरी कोर्डोफन प्रांत की राजधानी ओबेद में अल-धमान स्थित ओबेद इंटरनेशनल हॉस्पिटल पर हुए हमले के लिए आरएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है।

ड्रोन हमले (Drone Attack)  से अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे उसे चिकित्सा सेवाएं रोकनी पड़ी हैं। हमले में प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे अस्पताल का संचालन बंद हो गया।

गौरतलब है कि कोर्डोफन क्षेत्र में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच सशस्त्र संघर्ष तेज हो गए हैं, जिसमें उत्तर, पश्चिम और दक्षिण कोर्डोफन राज्य शामिल हैं। आरएसएफ ने गुरुवार को दक्षिण कोर्डोफन में अल-दीबाईबत और पश्चिम कोर्डोफन में अल-खिवाई शहरों पर नियंत्रण का दावा किया।

कमल हासन की मूवीज कर्नाटक में बैन, जानें पूरा मामला


सूडानी सेना ने अभी तक दावे का जवाब नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष चल रहा है। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोगों को सूडान में और उसकी सीमाओं के पार अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…