24 घण्टे ऑनलाइन

दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार पुल के नीचे गिरी, 2 साल की मासूम समेत छह की मौत

रायसेना। मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीच गिर गई। हादसे (Road Accident) में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 2 साल की…

24GhanteOnline
April 21, 2025
2 min read

रायसेना। मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीच गिर गई। हादसे (Road Accident) में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में दूल्हा और दुल्हन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक अन्य युवक भी घायल हुआ हुआ है। तीनों को इलाज के लिए रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के पटना से शादी कर वापस इंदौर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार अचानक पुलिया के नीचे गिर गई। घटना रायसेन स्थित नेशनल हाइवे-12 जयपुर-जबलपुर पर बम्होरी गांव के पास हुई। कार में 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कार चालक की आंख लग जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल


कार में दूल्हा दीपक चोपड़ा और दुल्हन संगीता चोपड़ा सवार थे। हादसे में दूल्हा-दुल्हन और एक युवक रवि खोलवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए रायसेन जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हे भोपाल रेफर किया गया हे। मृतको में दूल्हे का भाई नरेंद्र चोपडा, तस्वी उर्फ चीनू, ड्राइवर सौरभ शर्मा, घायल रवि खोलवाल की पत्नी सरिता शामिल हैं। मृतक मासूम तस्वी 2 साल रवि खोलवाल की बेटी है। सभी इंदौर के चन्दननगर के निवासी हैं।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इस हाल में मिला शव


जानकारी के अनुसार, गाड़ी बमोरी ढाबा थाना सुल्तानपुर, जिला रायसेन के पास असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर को अहंकर नींद का झोंका आ गया। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल एवं मृतकों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया हे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…