Chandan Mishra Murder Case: शेरू सिंह गैंग के शूटर्स समेत छह आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
पटना के पारस अस्पताल में बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि पश्चिम बंगाल से शेरू सिंह गैंग के शूटर समेत छह आरोपियों की…
पटना के पारस अस्पताल में बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि पश्चिम बंगाल से शेरू सिंह गैंग के शूटर समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन, पुलिस की ओर से इन गिरफ्तारियां की पुष्टि नहीं की गयी है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह के नेटवर्क को खंगालते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची थी। सूत्रों का कहना है कि शेरू सिंह गिरोह से जुड़े शूटर्स को अरेस्ट किया गया है। इस हत्याकांड में और भी अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। फिलहाल, देर रात तक बिहार पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
गौरतलब है कि पैरोल पर जेल से बाहर आए बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) का पटना के पारस अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पटना निवासी 26 वर्षीय तौसीफ बादशाह समेत हथियारबंद पांच शूटर अस्पताल के भीतर दाखिल होते दिखाई पड़े थे।
एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को इस मामले में कहा था कि चंदन मिश्रा की हत्या शेरू सिंह के गुर्गों ने की है। शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है। चंदन और शेरु एक साथ मिलकर आपाधिक घटनाओं को अंजाम देते थे, लेकिन बीते कुछ साल पहले इन दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
