24 घण्टे ऑनलाइन

लौट आओ, भारत में बच्चे सुरक्शित नहीं... ऑपरेशन सिंदूर के बीच सीमा हैदर को बहन का संदेश

कराची। भारत सरकार ने पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इस घटना की वजह से पाकिस्तान से आकर नोएडा में रह रही सीमा हैदर (Seema Haider) चुप्पी साधे हुए है। बावजूद इसके वह सुर्खियों में है। इस समय…

24GhanteOnline
May 10, 2025
2 min read

कराची। भारत सरकार ने पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इस घटना की वजह से पाकिस्तान से आकर नोएडा में रह रही सीमा हैदर (Seema Haider) चुप्पी साधे हुए है। बावजूद इसके वह सुर्खियों में है। इस समय सीमा हैदर की चर्चा एक वीडियो की वजह से हो रही है। यह वीडियो सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर का है और इसे सोशल मीडिया में उसके पहले पति गुलाम हैदर ने अपलोड किया है।

वीडियो में रीमा हैदर रोते हुए सीमा हैदर (Seema Haider) से वतन लौट आने की अपील कर रही है। कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर की वजह से भारत में हालात ठीक नहीं है। ऐसे में बच्चों को लेकर वहां रहना ठीक नहीं। इस वीडियो में वह कह रही है कि वतन लौट आओ तो यहां कोई कुछ नहीं कहेगा, बल्कि गुलाम भाई पहले की ही तरह उसे अपना लेंगे। वीडियो में रीमा कह रही है कि भारत वाले उसे भेजना चाहते हैं, ऐसे में वह क्यों नहीं आ रही है।

सीमा (Seema Haider) की रगों में बसा पाकिस्तान


वीडियो में रीमा अपनी बहन सीमा हैदर को याद दिला रही है कि वह गुलाम की बीवी है और अभी तलाक नहीं हुआ है। इसी वीडियो में रीमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार करती है कि सीमा की वतन वापसी में उसकी मदद करें। रीमा ने दावा किया कि भारत में सीमा को डरा धमकाकर झूठ बोलवाया जा रहा है। उससे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान सीमा के रगों में दौड़ रहा है।

पहलगाम के बाद से ही शांत है सीमा (Seema Haider) 


बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों बिलकुल चुप्पी साधे हुए है। उसकी चुप्पी पहलगाम अटैक के बाद से ही देखी जा रही है। बीते दो हफ्ते से उसने सोशल मीडिया में कोई वीडियो भी अपलोड नहीं किया।

बताया जा रहा है कि पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद खुद सीमा को भी डर सता रहा है कि कहीं उसे पाकिस्तान ना भेज दिया जाए। सीमा हैदर साल 2023 में अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थी और उसी समय से यहां नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा की पत्नी बनकर उसके घर में रह रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…