24 घण्टे ऑनलाइन

UP में SIR की तिथियां संशोधित की गई, अब कल नहीं जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई…

24GhanteOnline
December 30, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है। यूपी में कल यानी 31 दिसंबर को एसआईआर (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होनी थी। मगर इसमें संशोधन किया गया है। इसकी एक नई तारीख सामने आई है। अब यूपी में 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियों की तारीख 6 जनवरी से 6 फरवरी तक रहेगी। फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कैसे खोजें अपना नाम?


आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में है या नहीं। इसकी जांच आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाना होगा। अपना जिला और विधानसभा केंद्र चुनें और यहां अपना नाम सर्च करें। ऑफलाइन के लिए आपको अपने इलाके के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करना होगा। हर बीएलओ के पास वोटर ड्राफ्ट लिस्ट की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाती है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढे।

Tags:SIR

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।