24 घण्टे ऑनलाइन

एक लाख रुपए महंगी हुई चांदी, बना कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड

साल 2026 के पहले महीने में चांदी (Silver) का गदर देखने को मिल रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 7400 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला। खास बात तो ये है कि कारोबारी सत्र के दौरान…

24GhanteOnline
January 24, 2026
3 min read
एक लाख रुपए महंगी हुई चांदी, बना कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड

साल 2026 के पहले महीने में चांदी (Silver) का गदर देखने को मिल रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 7400 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला। खास बात तो ये है कि कारोबारी सत्र के दौरान कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर देखने को मिली। जबकि एक दिन पहले चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वैसे चांदी ने जनवरी 2026 में बीते 550 घंटों में कई तरह के रिकॉर्ड बना डाले हैं।

लेकिन एक ऐसा कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड भी बना डाला है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। वास्तव में चांदी की कीमतों में 550 घंटों में एक लाख रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। जो आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है। ना ही आने वाले दिनों में ऐसा होने की कोई उम्मीद देखने को मिल रही है।

रिकॉर्ड लेवल पर चांदी (Silver) की कीमत


देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी (Silver) की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर देखने को मिल रही है। शुक्रवार को चांदी की कीमतें कारोबारी सत्र के दौरान 3,39,927 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर दिखाई दी। वास्तव में कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम में 12,638 रुपए का इजाफा देखने को मिला था। जबकि 22 जनवरी को कीमतों में गिरावट आई थी और दाम 3,27,289 रुपए पर बंद हुए थे। उसके बाद 23 जनवरी को चांदी (Silver) की कीमतों ने एक बार फिर से बाउंस बै​क किया और कीमतें रॉकेट हो गईं।

देश का वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी (Silver) की कीमतें शुक्रवार को 3,34,699 रुपए पर बंद हुई। गुरुवार को चांदी के दाम गिरावट के साथ 3,27,289 रुपए के साथ बंद हुई थी। इसका मतलब है कि शुक्रवार को चांदी के दाम 7,410 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ बंद हुई थी। वैसे चांदी शुक्रवार को 3,33,333 रुपए पर ओपन हुई थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकती है।

जनवरी के महीने के 550 घंटों में चांदी (Silver) की कीमतों में एक लाख रुपए तक का इजाफा देखने को मिल चुका है। खास बात तो ये है कि एक महीने से भी कम समय में चांदी के दाम में कभी एक लाख रुपए का इजाफा देखने को नहीं मिला। आंकड़ों को देखें तो पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन में चांदी के दाम 2,35,701 रुपए पर बंद हुई थी। जबकि 23 जनवरी को कारोबारी सत्र के दौरान 3,39,9247 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई।

इसका मतलब है कि चांदी (Silver) के दाम में इस दौरान 1,04,226 रुपए यानी 44.22 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। इसका मतलब है कि जनवरी महीने के 23 दिनों में रोज 4531 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…