ब्रिटेन में सिख महिला से रेप, नस्लीय टिप्पणी भी की
नई दिल्ली। ब्रिटेन के ओल्डबरी में एक 20 वर्षीय सिख युवती के दो श्वेत पुरुषों ने रेप (Rape) किया है। रेप के बाद आरोपियों ने युवती के साथ नस्लीय टिप्पणी भी की। आरोपियों ने युवती को अपने देश वापस जाने के लिए कहा है। घटना…
नई दिल्ली। ब्रिटेन के ओल्डबरी में एक 20 वर्षीय सिख युवती के दो श्वेत पुरुषों ने रेप (Rape) किया है। रेप के बाद आरोपियों ने युवती के साथ नस्लीय टिप्पणी भी की। आरोपियों ने युवती को अपने देश वापस जाने के लिए कहा है। घटना के बाद से सिख समुदाय में आक्रोश का माहौल है। सांसद ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं, जबकि पीड़िता के पास भी ब्रिटेन की नागरिकता है।
बता दे कि यह घटना बीते मंगलवार की है, जब सुबह साढ़े आठ बजे एक 20 वर्षीय सिख युवती अपनी निजी काम से कहीं जा रही थी। इस दौरान ओल्डबरी में टेम रोड के पास ब्रिटेन के दो युवक आए युवती को उठा कर अपने साथ ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया साथ ही युवती के साथ नस्लीय टिप्पणी भी की। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल के पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वही पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए लोगों से मदद की भी अपील की है। ब्रिटेन के समाचार चैनल बर्मिंघम लाइव के मुताबिक दोनों संदिग्ध श्वेत पुरुष हैं। एक आरोपी के सिर पर बाल नहीं है और उसने डार्क कलर की स्वेटशर्ट पहनी रखी थी। जबकि दूसरा संदिग्ध ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए था।
सिख युवती के हुई रेप (Rape) की घटना से लंदन में सिख समुदाय के बीच काफी रोष है। इसे खास समुदाय पर निशाना साधकर किया गया हमला भी माना जा रहा है। इस बीच पुलिस ने सिख समुदाय को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का मानना है कि लोगों का गुस्सा जायज है। आगे इस तरह की घटना न हो, इसके लिए इलाके में गश्ती बढ़ाने का काम करेंगे।
ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल ने कहा कि ब्रिटेन में बीते कुछ दिनों में खुलेआम नस्लवाद की घटना का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घटिया कृत्य था। इसे नस्लीय रूप से भड़काई गई घटना के रूप में देखा जा रहा है। सांसद ने कहा कि अपराधियों ने पीड़िता को ब्रिटेन की निवासी नहीं समझा। जबकि वह यहीं की है। हमारी सिख कम्युनिटी और हर कम्युनिटी को सुरक्षित, सम्मानित और मूल्यवान महसूस करने का अधिकार है। नस्लवाद और स्त्रीद्वेष की कोई जगह न ओल्डबरी में है और न ही ब्रिटेन के किसी हिस्से में। बता दें कि करीब एक महीने पहले वूल्वरहैम्प्टन में एक रेलवे स्टेशन के बाहर तीन किशोरों ने दो बुजुर्ग सिख पुरुषों पर हमला किया था। उन्हें जमीन पर गिराकर एक हमलावर ने बार-बार लातें मारीं थीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
