24 घण्टे ऑनलाइन

मौत आने से पहले मिलते हैं ये संकेत, ऐसे लक्षण दिखें तो समझिए काल करीब है

हिन्दू धर्म में वेदों और ग्रंथों का विशेष महत्व माना गया हैं जिनमें बताई गई बातें हमारे जीवन से जुड़ी होती हैं। सभी को अपनी मौत (Death) को लेकर हमेशा चिंता रहती हैं जो कि किसी समय भी आ सकती हैं और ग्रंथों में मौत से जुड़ी…

24GhanteOnline
August 4, 2025
2 min read

हिन्दू धर्म में वेदों और ग्रंथों का विशेष महत्व माना गया हैं जिनमें बताई गई बातें हमारे जीवन से जुड़ी होती हैं। सभी को अपनी मौत (Death) को लेकर हमेशा चिंता रहती हैं जो कि किसी समय भी आ सकती हैं और ग्रंथों में मौत से जुड़ी भी कई बताई गई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण (Shivpuran) में मौत (Death) से जुड़ी दी गई जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो मौत आने से पहले के संकेत के बारे में बताती हैं। जी हां, इन संकेतों को जान समय रहते सतर्क हुआ जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं मौत आने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में।

दिखनी बंद हो जाए परछाई

श‍िवपुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति को पानी, तेल, घी और कांच में अपनी परछाई न दिखाई दे तो सतर्क हो जाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसे जातकों को मृत्‍यु (Death) यह संकेत 6 माह पहले से देने लगती है। इसके अलावा अगर किसी को अपनी परछाई बिना सिर के दिखाई दे तो ऐसे जातकों की मृत्यु 6 माह के अंदर हो सकती है।

ठीक से न दिखाई दे रोशनी

श‍िवपुराण के अनुसार अगर क‍िसी जातक को आग की रोशनी ठीक से न दिखाई न दे और चारों ओर काला अंधेरा दिखाई देने लगे। तो ऐसे जातकों की मृत्यु 6 महीने के अंदर हो सकती है। वहीं, ऐसे जातक ज‍िन्‍हें अचानक नीली मक्खियां घेर लें तो हो सकता है उस जातक की आयु लगभग एक महीना ही बची हो। ऐसे संकेत द‍िखे तो जातकों को सतर्क हो जाना चाह‍िए।

सिर पर बैठे गिद्ध या कौवा

श‍िवपुराण के अनुसार जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए या गिद्ध और कौवे घेर लें तो ऐसे जातकों की मृत्यु लगभग एक महीने के अंदर हो सकती है। वहीं ऐसे जातक जि‍न्‍हें सूर्य और चंद्रमा तो साफ द‍िखाई दें लेक‍िन द‍िशाओं का भ्रम रहे। तो कहते हैं क‍ि ऐसे जातकों की मृत्‍यु 6 माह में हो सकती है।

सूर्य और चंद्रमा दिखने लगे ऐसे

श‍िवपुराण के अनुसार अगर क‍िसी जातक को चंद्रमा व सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे तो उनकी मृत्यु (Death) लगभग 15 दिन के अंदर हो सकती है। वहीं, अगर क‍िसी जातक को चंद्रमा और तारे ठीक द‍िखाई न दें या फ‍िर स्‍पष्‍ट न द‍िखाई दें तो उनकी मृत्यु एक महीने में हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…