24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि में मिले यह संकेत तो समझे बरस रही है मां दुर्गा की कृपा

हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) का पर्व देवी दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर भक्त उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के…

24GhanteOnline
September 28, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) का पर्व देवी दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर भक्त उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा जब अपने भक्तों से प्रसन्न होती हैं तो वह कुछ विशेष संकेत देती हैं। इन संकेतों को शुभ लक्षण माना जाता है और इनका सीधा संबंध भक्त की मनोकामना पूर्ति और सुख-समृद्धि से होता है।

मां दुर्गा के प्रसन्न होने के संकेत


दीपक का लगातार जलते रहना

नवरात्रि (Navratri) के दौरान घर के मंदिर में जलाया गया अखंड दीपक अगर बिना हवा या कारण के बुझने के बजाय निरंतर जलता रहे तो यह मां दुर्गा की प्रसन्नता का प्रतीक है।

सपनों में देवी का आना

यदि नवरात्रि (Navratri) में आपको सपनों में मां दुर्गा या उनका कोई रूप दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि मां आपकी प्रार्थना सुन रही हैं।

कष्टों से तुरंत राहत मिलना

अचानक किसी समस्या का हल मिल जाना या लंबे समय से चली आ रही परेशानी का कम होना मां की विशेष कृपा का लक्षण माना जाता है।

जौ का तेजी से अंकुरित होना

नवरात्रि के दौरान बोए गए जौ अगर तेजी से और हरे-भरे उगने लगें तो यह परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है।

मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव

नवरात्रि में पूजा के बाद अगर मन में अनोखी शांति, सुकून और आत्मविश्वास महसूस हो तो यह इस बात का संकेत है कि मां आप पर कृपा बरसा रही हैं।

अचानक कार्य सिद्ध होना

कोई रुका हुआ काम बिना प्रयास के पूरा हो जाए तो इसे भी देवी मां का आशीर्वाद माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।