हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है... बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर किया पहला पोस्ट
बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Siddharth-Kiara) भी अब माता-पिता बन चुके हैं। बीती शाम कियारा ने बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी की किलकारियों से इस वक्त सिद्धार्थ-कियारा का घर गूंज…
बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Siddharth-Kiara) भी अब माता-पिता बन चुके हैं। बीती शाम कियारा ने बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी की किलकारियों से इस वक्त सिद्धार्थ-कियारा का घर गूंज रहा है। कपल ने कुछ महीने पहले खुद अपने जल्द माता-पिता बनने की खबर सभी के साथ शेयर की थी। अब उनका पैरेंट्स बनने का सपना पूरा हो गया है। इसी बीच सिड और कियारा ने बेटी के जन्म के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है और सभी के साथ अपनी खुशियों को बांटा है।
सिद्धार्थ और कियारा (Siddharth-Kiara) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए कपल ने बताया है कि अब उनकी दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। सितारों ने पोस्ट के जरिए सभी को बताया है कि उनके घर लक्ष्मी आईं हैं। सिड-कियारा (Siddharth-Kiara) के पोस्ट में लिखा है, “हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है, भगवान ने हमें बेटी दी है।”
View this post on Instagram
सिद्धार्थ और कियारा (Siddharth-Kiara) को मिली ढेर सारी बधाई
सिद्धार्थ और कियारा (Siddharth-Kiara) ने जैसे ही ये खुशखबरी अपने फैन्स और चाहने वालों के साथ शेयर की, उनके पोस्ट पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा, बेहतरीन…बधाई हो मम्मी-डैडी को। बधाई हो। अथिया शेट्टी ने भी हार्ट इमोजी बनाया है। नेहा धूपिया ने कमेंट बॉक्स में लिखा, इस दुनिया में वेलकम, पैरेंट्सहुड में स्वागत सिड और कियारा। टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने भी कपल को बधाई दी।
अमेरिकन आइडल की सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके पति की हत्या, में मिले दोनों के शव
साल 2025 की शुरुआत में सिद्धार्थ और कियारा ने माता-बनने की खबर सभी के साथ शेयर की थी। शादी के दो साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। कियारा ने मेट गाला में बेबी बंप के साथ डेब्यू किया था। जहां उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहनी थी, उसके जरिए उन्होंने मां और बच्चे का कनेक्शन भी पेश किया था। सिद्धार्थ-कियारा फैन्स की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को साथ में लाखों लोग पसंद करते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
