24 घण्टे ऑनलाइन

हमारे बीच कोई मतभेद... DK शिवकुमार संग मीटिंग के बाद बोले सिद्धारमैया

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर सरकार में शीर्ष पद को लेकर चल रहे अंदरुनी संघर्ष को खत्म करने के लिहाज से आज शनिवार बेहद खास दिन है। आलाकमान के इशारे के बाद राज्य के दोनों प्रमुख नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और…

24GhanteOnline
November 29, 2025
3 min read

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर सरकार में शीर्ष पद को लेकर चल रहे अंदरुनी संघर्ष को खत्म करने के लिहाज से आज शनिवार बेहद खास दिन है। आलाकमान के इशारे के बाद राज्य के दोनों प्रमुख नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने आज नाश्ते पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने साथ पीसी करते हुए कहा कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। शिवकुमार ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई गुट नहीं, हम एक साथ चलेंगे।

सीएम सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने मुलाकात के बाद पीसी कर बताया कि हमारे बीच अच्छी बात हुई। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच गलतसाथ में भविष्य में भी किसी तरह का मतभेद नहीं होगा। हमने कन्फ्यूजन दूर करने के लिए मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष का मजबूती से सामना करेंगे। साथ ही हमने 2028 की चुनावी मुकाबले को लेकर बातचीत की।

जो आलाकमान कहेगा हम मानेंगेः सिद्धारमैया


सिद्धारमैया ने कहा कि नाश्ता अच्छा रहा था। मैं, शिवकुमार और पोन्नाना साथ में थे। हमने नाश्ते की टेबल पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, “मैंने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में बात की थी, तो यह साफ है कि वे दिल्ली जाएंगे। कोई भी नेतृत्व के खिलाफ नहीं है। इनमें से बहुत से विधायक ने मुझसे बात की है और बताया कि वे क्यों गए थे। हमें आलाकमान जो कहेगा, वही मानेंगे। यह मैंने और DK ने तय किया है।”

#WATCH | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar meets Chief Minister Siddaramaiah at the latter's residence in Bengaluru

CM Siddaramaiah has invited him for breakfast today.

Legal advisor to CM AS Ponnanna is also present.

(Source: CMO) pic.twitter.com/TGJSxFTtSA


— ANI (@ANI) November 29, 2025

इससे पहले सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार (DK Shivakumar) आज की बैठक के दौरान CM सिद्धारमैया के सामने किए गए वादे का जिक्र कर सकते हैं। उनके करीबी लोगों ने शिव पर यह दबाव डाला है कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मई 2023 में सरकार बनाने के समय किए गए वादे की याद दिलाएं। वह यह मैसेज दे सकते हैं, दिल्ली में जो तय हुआ था, उसके अनुसार सहयोग करें।

नाश्ते पर मुलाकात करते दोनों नेता


सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि आज सुबह कावेरी रेसिडेंस पर CM सिद्धारमैया से नाश्ते पर मुलाकात हुई। कर्नाटक की प्रायोरिटीज और आगे के रास्ते पर हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई। सिद्धारमैया ने भी मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों के बीच करीब घंटेभर मुलाकात हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…