24 घण्टे ऑनलाइन

शुक्र ने बदली अपनी चाल, इन जातकों को रखने पड़ेंगे फूंक फूंककर कदम

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह के गोचर के साथ राशियों पर उसके शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं, कुछ राशियों को इसके शुभ प्रभाव मिलते हैं तो कुछ राशियों को उसके अशुभ प्रभावों से भी गुजरना पड़ता है। शुक्र, मेष राशि में गोचर…

24GhanteOnline
June 1, 2025
2 min read

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह के गोचर के साथ राशियों पर उसके शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं, कुछ राशियों को इसके शुभ प्रभाव मिलते हैं तो कुछ राशियों को उसके अशुभ प्रभावों से भी गुजरना पड़ता है। शुक्र, मेष राशि में गोचर कर रहे हैं उनके इस गोचर से कई राशियों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि हो सकता है उनके जीवन में कई बाधाएं आ जायें।

शुक्र (Shukra ) को धन और वैभव का ग्रह माना जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि उसका गोचर सभी राशियों के लिए फलकारियों हो। ऐसे में कुछ राशियों को अपने जीवन में फूंक फूंककर कदम रखने पड़ेंगे। जान लेते हैं कि ये गोचर किन राशियों के जीवन के हाल को बिगाड़ने वाला है।

वृषभ राशि

बात करें वृषभ राशि वालों की तो शुक्र (Shukra ) के गोचर से इन जातकों को 28 दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस समय में उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, आर्थिक नुकसान का भी योग बन सकता है। ऐसे में जो भी कम करें वह संभलकर और सोचकर ही करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र (Shukra ) का यह गोचर आर्थिक स्थितियों को खराब कर सकता है। खर्चों को बढ़ा सकता है साथ ही कार्यक्षेत्र पर परेशानियां ला सकता है। ऐसे में 28 दिनों तक लापरवाही का रवैया छोड़ दें।

मेष राशि

बात करें मेष राशि की तो, शुक्र के गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का समय रहेगा। उन्हें संयम से काम लेना होगा, अहंकार से बचना होगा और साथ ही अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ऐसा न करने से उनके कामों में बाधाएं बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले इन 28 दिनों में पैसे का लेनदेन करने से बचे, बिजनेस से जुड़े आर्थिक फैसलों में थोड़ा संभल कर रहें। लोगों के संग आपकी अनबन का योग भी बन रहा है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनके रिश्तों में खटास आ सकती है। ऐसे में उन्हें विनम्र रहना होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत ज्यादा उपयुक्त नहीं है इसलिए कार्य क्षेत्र हो या पारिवारिक क्षेत्र दोनों में ही संयम से काम लें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…