गिल का गिलास ओवरफ्लो! रिकॉर्डतोड़ शतक से रोहित की बादशाहत हिली
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले गिल इस बार शतक…
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले गिल इस बार शतक ठोकने में कामयाब रहे। शुभमन गिल ने इस कप्तानी पारी के साथ पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह रोहित को पीछे छोड़ते हुए अब एक खास लिस्ट में सभी भारतीय बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं।
शुभमन गिल (Shubman Gill) का रिकॉर्डतोड़ शतक
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस पारी में 177 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 10वीं बार 100 रन का आंकड़ा छुआ। खास बात ये भी है कि गिल ने ये सभी शतक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान जड़े हैं। जिसके चलते वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 9 शतक थे।
रोहित अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, गिल (Shubman Gill) के बाद तीसरे नंबर पर युवा ओनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 7 शतक लगाए हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत 6-6 शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि रवींद्र जडेजा और विराट कोहली 5-5 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
कप्तान बनते ही लगाई शतकों की झड़ी
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड दौरे से भारतीय टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। कप्तान बनने के बाद से ही उनका बल्ला आग उगल रहा है। बतौर टेस्ट कप्तान वह 7 मैचों में 5 शतक लगा चुके हैं। इसमें से 4 शतक उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में लगाए थे। वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है। इसी के साथ गिल (Shubman Gill) ने बतौर भारतीय कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। विराट ने भी एक साल में बतौर कप्तान 5 शतक लगाए थे। उन्होंने ये कारनामा दो बार किया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
