24 घण्टे ऑनलाइन

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन ​गिल ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया 46 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। गिल ने सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन…

24GhanteOnline
July 3, 2025
2 min read

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। गिल ने सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, गिल ने इंग्लैंड में टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। गिल ने 46 साल के सुनील गावस्कर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

बता दें कि, दूसरे दिन भारत ने रविंद्र जडेजा का विकेट गंवाया है। जडेजा ने 137 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उन्हें जोश टंग ने आउट किया। शुभमन गिल (Shubman Gill) और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 279 गेंद में 203 रन की साझेदारी हुई। वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

गिल (Shubman Gill) ने खत्म किया 23 साल का इंतजार


राहुल द्रविड़ ने 2002 में ओवल में खेले गए मैच में 217 रन की पारी खेली थी। उनके बाद से अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में इतने रन नहीं बना सका था। गिल (Shubman Gill) ने 23 साल बाद अब यह उपलब्धि हासिल कर ली है और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है। गिल दोहरा शतक जड़कर अभी क्रिज पर मौजूद हैं और राहु द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।