24 घण्टे ऑनलाइन

शुभेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को बताया पूर्वनियोजित, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूर्व नियोजित करार दिया है। संवाद माध्यमों से शुभेंदु ने कहा उनके सहायक चंद्रनाथ रथ की…

24GhanteOnline
May 7, 2026
3 min read

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूर्व नियोजित करार दिया है। संवाद माध्यमों से शुभेंदु ने कहा उनके सहायक चंद्रनाथ रथ की पूर्व परिकल्पित योजना के अनुसार बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि रथ के परिवार और घायलों के इलाज की सारी जिम्मेदारी टीम उठाएगी।

शुभेंदु (Shubhendu Adhikari) ने कहा कि इस हत्या से राजनीति जुड़ी हो सकती है. हालांकि, वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने राज्य पुलिस के महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता से बात की। शुभेंदु ने दावा किया कि उचित जांच के लिए पुलिस से फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी गई। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पुलिस पर भरोसा किया जा रहा है। आश्वासन दिया गया है कि अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे। शुभेंदु ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे इस स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। शांति बनाए रखें।

उल्लेखनीय है कि अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके साथ मौजूद ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार देर रात करीब 11:15 बजे चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से माध्यमग्राम इलाके से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को बीच सड़क रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार रुकते ही हमलावरों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

चंद्रनाथ रथ के सीने में कई गोलियां लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत पास के विवा सिटी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा को भी गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर मिलते ही शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) , पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद अर्जुन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता देररात अस्पताल पहुंचे। पुलिस महानिदेशक गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट ली। हत्या के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

भाजपा समर्थकों ने रथ पर हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। तृणमूल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…