24 घण्टे ऑनलाइन

Magh Mela: श्रीश बाहुबली महाराज ने सीएम योगी को लेकर की ये भविष्यवाणी

प्रयागराज: प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला के दौरान श्रृंगवेरपुर धाम से भगवान राम का बाल रूप धारण कर छह साल के श्रीश बाहुबली महाराज (Shrish Bahubali Maharaj) ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
Magh Mela: श्रीश बाहुबली महाराज ने सीएम योगी को लेकर की ये भविष्यवाणी

प्रयागराज: प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला के दौरान श्रृंगवेरपुर धाम से भगवान राम का बाल रूप धारण कर छह साल के श्रीश बाहुबली महाराज (Shrish Bahubali Maharaj) ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की खुलकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस बार माघ मेले में महाकुंभ की तर्ज पर व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों के लिए सड़क, बिजली, पानी।सुरक्षा और स्वच्छता जैसी सभी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई गई हैं। उनका कहना है। कि योगी सरकार की व्यवस्थाओं के चलते माघ मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज (Shrish Bahubali Maharaj) ने इस दौरान कहा कि वर्ष 2031 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश हित में ऐतिहासिक फैसले लेंगे। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और सनातन धर्म का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ेगा।अपनी भविष्यवाणी को बाल राम ने गीत के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

साधु-संतों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने श्रीश बाहुबली महाराज (Shrish Bahubali Maharaj) को अनेक श्लोक कंठस्थ हैं, जिन्हें वे सहजता से सुनाते हैं।

इसी क्रम में उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का भी सस्वर पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।माघ मेले में बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज (Shrish Bahubali Maharaj) के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ-साथ आशीर्वाद भी ले रहे हैं। संगम तट पर उनकी उपस्थिति माघ मेले को एक अलग ही पहचान दे रही है, जहां आस्था, भक्ति और भविष्य की चर्चाएं एक साथ देखने को मिल रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।