24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले विरोध में सोमवार मो राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल ऊंजी बर्डपुर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों रैली निकाली। रैली स्कूल से निकली बुद्ध तिराहे तक निकली बच्चों के हाथ मे…

24GhanteOnline
April 28, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले विरोध में सोमवार मो राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल ऊंजी बर्डपुर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों रैली निकाली। रैली स्कूल से निकली बुद्ध तिराहे तक निकली बच्चों के हाथ मे स्लोगन लिखी हुई तख्तियां थी जिसमे लिखा हुआ था, आतंकवाद मुर्दाबाद, स्टैंडिंग टूगेदर इन ग्रीफ इत्यादि लिखे हुए थे। तत्पश्चात रैली स्कूल पहुँची जँहा पर दो मिनट का मौन धारण कर एवं मोमबत्ती जलाकर मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. दीपक चौधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ है, सरकार से हम सब मांग करते हैं कि आतंकी गुनाहगारों को मुह तोड़ जवाब दिया जाय। इस दौरान प्रिंसिपल सबीना कमाल, शिक्षक बलराम चौरसिया, शिवेंद्र शुक्ला, नूर अहमद, राजकुमार चौधरी, पूजा यादव, शीतल, विक्की, सुष्मिता, पुष्पा, राहुल, ओम प्रकाश चौरसिया आदि शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें