श्रद्धा कपूर का X हैंडल फिर हुआ हैक, अकाउंट से हुई ऐसी पोस्ट कि कनफ्यूज हो गए फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम, फेसबुक, X के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ कनेक्टेड रहती हैं। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने अपने X हैंडल से एक अजीब सा पोस्ट किया…
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम, फेसबुक, X के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ कनेक्टेड रहती हैं। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने अपने X हैंडल से एक अजीब सा पोस्ट किया तो उनके फॉलोअर्स कनफ्यूज हो गए। ज्यादातर लोगों को लगा कि शायद एक्ट्रेस का X हैंडल हैक कर लिया गया है। लोगों ने जब इस बारे में सवाल करना शुरू किया तो भी, करीब 12 घंटे बाद तक श्रद्धा कपूर ने इसके बारे से कोई दूसरा पोस्ट करके जवाब नहीं दिया।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की पोस्ट ने किया कनफ्यूज
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपनी X पोस्ट में लिखा- Easy $28. GG! हर किसी ने इसका अपना ही मतलब निकालना शुरू कर दिया और कमेंट सेक्शन में लोगों ने भर-भरकर रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए। एक फॉलोअर ने लिखा, "क्या फिर से हैक हो गया?" वहीं दूसरे ने लिखा, "क्या यह अकाउंट हैक हो गया है या कुछ और मामला है?" एक फॉलोअर ने लिखा, "यह कोई डरावना सा मैसेज है या फिर अकाउंट हैक हुआ है?" किसी ने मजाक में लिखा- मुझे लगता है वो उस धनराशि की बात कर रही है जो उसे X से एक पोस्ट के लिए मिलता है।
लाइव कॉन्सर्ट में सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी, सिंगर बोले- प्लीज ऐसा नहीं करिए
इसी तरह ढेरों कमेंट लोगों ने श्रद्धा कपूर की पोस्ट पर किए लेकिन एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। श्रद्धा कपूर पिछले दिनों राहुल मोदी के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'स्त्री-2' थी जो कि ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
