शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए
शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट, लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस और नागपुर पुलिस की…

शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट, लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर से पकड़ा। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी गिरफ्तार किया गया है।
लगातार बदल रही थी ठिकाना
यूपी एसटीएफ के मुताबिक, श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी। वह पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रही थी। एजेंसी ने उसके व्यवहार को एक पेशेवर भगोड़े जैसा बताया है। नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने भी श्रद्धा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
