24 घण्टे ऑनलाइन

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

बीते 17 अगस्त को बिग बॉस शो विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी। यह घटना मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम…

24GhanteOnline
August 22, 2025
2 min read
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

बीते 17 अगस्त को बिग बॉस शो विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी। यह घटना मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शूटर को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया है। इस दौरान एनकाउंटर में शूटर के पैर में गोली भी लगी है। आरोपी की पहचान इशांत उर्फ ईशू गांधी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद सेक्टर 77 स्थित तिगांव रोड पर शुक्रवार तड़के 4 बजे क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस के साथ संघर्ष के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान आरोपी ने ऑटोमैटिक पिस्टल से पुलिस पर आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली शूटर के पैर में लगी।

फरीदाबाद: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर एनकाउंटर के  बाद गिरफ्तार - faridabad encounter shooter fired youtuber elvish yadav  house arrested lcla - AajTak

एनकाउंटर में घायल आरोपी इशांत उर्फ ईशू गांधी फरीदाबाद का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया है। ईशू गांधी पर अपने एक साथी के साथ मिलकर गुरुग्राम में सेक्टर 57 स्थित घर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। बता दें कि एल्विश के घर पर 17 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस यूट्यूबर अपने घर पर नहीं थे।

इस फायरिंग की जिम्मेदारी ‘भाऊ गैंग’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ली थी। पोस्ट में लिखा गया था, ‘‘आज एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर जो गोलियां चलाई गईं, वे हमारी ओर से चलाई गईं थीं। उसने सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देकर कई घर बर्बाद कर दिए हैं। सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले अन्य सोशल मीडिया हस्तियों को गोलियों या कॉल का सामना करना पड़ सकता है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…