24 घण्टे ऑनलाइन

जूते भी पलट सकते है आपकी किस्मत, जानें जरूर

किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी कई चीजें होती हैं जो उनकी सफलता और असफलता का कारण बनती हैं. ऐसी ही एक चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आज हम आपको जूते (shoes) से संबंधित कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा…

24GhanteOnline
January 9, 2025
2 min read

किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी कई चीजें होती हैं जो उनकी सफलता और असफलता का कारण बनती हैं. ऐसी ही एक चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

आज हम आपको जूते (shoes) से संबंधित कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए जानना काफी जरूरी है. कई बार लोग जूते (shoes) को लेकर भी सामने वाले को जज करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की कुंडली का आठवां भाव पैरों के तलवों से संबंधित है और पैरों के जूते भी आठवें भाव को महत्व देते हैं. ऐसे में यह काफी महत्वपूर्ण होता है कि आप किस तरह के जूते पहनते हैं. कई बार जूते भी आपकी किस्मत को पलट सकता है.

आइए जानते हैं इसके बारे में-

– कभी भी जूते किसी को उपहार में नहीं देने चाहिए. जूते ना तो किसी से उपहार में लेने चाहिए और ना ही किसी को देने चाहिए.

– कभी भी पूराने और फटे हुए जूते पहनकर नौकरी ढूंढने के लिए नहीं जाना चाहिए. इससे आपको असफलता मिलती है.

– ऑफिस या कार्यक्षेत्र में भूरे रंग के जूते पहनकर जाने से व्यक्ति के कार्यों में अक्सर बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं.

– जूते अथवा चप्पल की पॉलिस और चमक सदैव बनी रहनी चाहिए. यह आपके व्यक्तित्व का प्रभाव दूसरे लोगों पर छोड़ती है.

– कई लोगों की आदत होती है कि वह बाहर से आकर अपने जूते-चप्पल को इधर-उधर फेंक देते हैं. ऐसे लोगों को शत्रु बहुत परेशान करते हैं. कार्य में बाधा उत्पन्न होती हैं.

– घर में जूतों के लिए अलग स्थान रखें. कभी भी मंदिर अथवा रसोई में जूते चप्पल पहनकर न जाएं.

– रसोई में पहनने के लिए कपड़े के चप्पल का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

– वास्तु के अनुसार जूते-चप्पल निकालने के लिए शुभ स्थान दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम ,उत्तर-पश्चिम अथवा पश्चिम दिशा ठीक मानी गई है. इन दिशा में उचित स्थान पर शू रैक बनाकर जूतों को उसमें ढक कर रखें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…