24 घण्टे ऑनलाइन

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं…

24GhanteOnline
June 26, 2026
2 min read

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, सनातन संस्कृति की पवित्र भूमि और ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। चौहान का उत्तराखंड दौरा कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है।

चौहान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में भाग लेंगे तथा रुद्रपुर में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत किसानों के साथ संवाद करेंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री (Shivraj Singh Chouhan) और मुख्यमंत्री धामी के बीच उच्चस्तरीय बैठक भी होगी। बैठक में राज्य में कृषि के समग्र विकास, किसान हितों, ग्रामीण विकास योजनाओं, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में नई पहल को गति देने पर भी विचार-विमर्श होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें