24 घण्टे ऑनलाइन

बीजेपी वाले कहीं मेरा नाम भी ना बदल दें, शिवपाल यादव ने यूपी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav ) ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोग केवल नाम बदलते हैं, कहीं मेरा-तुम्हारा नाम ना…

24GhanteOnline
March 5, 2025
1 min read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav ) ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोग केवल नाम बदलते हैं, कहीं मेरा-तुम्हारा नाम ना बदल दें। सदन में मेरा नाम बदले दे रहे हैं, हमेशा चाचू-चाचू की माला जपते रहते हैं।

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav ) ने कहा कि बीजेपी के लोग जनता में भ्रम फैलाते हैं, सदन में झूठ बोलते हैं, असल में कुछ मुद्दे राजनीतिक नहीं होते, मुख्यमंत्री उसे जबरन मुद्दा बना देते हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बीजेपी के एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' रखने की मांग उठाई थी।

सपा नेता हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी अरेस्ट


बजट सत्र के दौरान मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनकी इस मांग के बाद सियासी पारा हाई हो गया। सपा समेत दूसरे विपक्षी दलों ने इस मांग का विरोध किया और बीजेपी सरकार को नाम बदलने वाली सरकार करार दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें