आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी
रामपुर: सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) बुधवार को रामपुर पहुंचे और जेल में बंद आजम खां (Azam Khan) से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद वह आजम खां की पत्नी और पूर्व सांसद तजीन फात्मा के…

रामपुर: सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) बुधवार को रामपुर पहुंचे और जेल में बंद आजम खां (Azam Khan) से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद वह आजम खां की पत्नी और पूर्व सांसद तजीन फात्मा के आवास भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी का जायजा लिया।
शिवपाल के दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की पश्चिमी यूपी में बढ़ती सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
सपा-कांग्रेस साथ, बसपा से दूरी
शिवपाल ने मंगलवार को कहा था कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के साथ 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बसपा के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।
आजम-बर्क के मुकदमों पर बड़ा दावा
शिवपाल ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आजम खां और जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न और जनता का ध्यान महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों से हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का आरोप लगाया।
संभल हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट पर भी उन्होंने सवाल उठाए और इसे राजनीतिक प्रभाव से जुड़ा बताया।
रामपुर में आजम खां से मुलाकात और सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर शिवपाल के बयान ने 2027 की सियासी तैयारियों के बीच पश्चिमी यूपी की राजनीति को गरमा दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
