24 घण्टे ऑनलाइन

शिव नादर स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के शिव नादर स्कूल (Shiv Nadar School) को एक बार फिर बम से उड़ाने (Bomb Threat) की धमकी भरा ईमेल आया है। सुबह स्कूल खुलते ही जैसे ही यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर…

24GhanteOnline
January 23, 2026
2 min read
शिव नादर स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के शिव नादर स्कूल (Shiv Nadar School) को एक बार फिर बम से उड़ाने (Bomb Threat) की धमकी भरा ईमेल आया है। सुबह स्कूल खुलते ही जैसे ही यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच टीमें पहुंचीं और स्कूल (Shiv Nadar School) में सर्च अभियान चलाया गया। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया और उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई।

ईमेल की सूचना मिलते ही तुरंत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर परिजनों को सूचना देकर सभी बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों ने स्कूल (Shiv Nadar School) में सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि हर दो-तीन महीने में इस तरह की धमकी भरी सूचनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन न तो आज तक कोई आरोपी पकड़ा गया है और न ही पुलिस ने ईमेल भेजने वाले किसी अराजक तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। लगातार धमकी भरे ईमेल से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी


नोएडा के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्कूल (Shiv Nadar School) को मिले ईमेल के आधार पर तुरंत जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू की गई है। हालांकि अभी तक स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हमारी इंटेलिजेंस टीम यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है कि आखिर यह मेल किसके द्वारा भेजा गया है और इसके पीछे किसी अराजक तत्व की साजिश है या नहीं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें