24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन रखा जाएगा षटतिला एकादशी का व्रत, करें भगवान विष्णु की आरती

षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) का व्रत माघ मास में किया जाता है। ये व्रत भगवान श्री हरि की पूजा को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता…

24GhanteOnline
January 16, 2025
2 min read

षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) का व्रत माघ मास में किया जाता है। ये व्रत भगवान श्री हरि की पूजा को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यतानुसार षटतिला एकादशी का व्रत रखने पर साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अइये जानते है इस महीने षटतिला एकादशी का व्रत (Shattila Ekadashi Vrat) कब रखा जाएगा

षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) 


पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी की शुरूआत 24 जनवरी की शाम 7 बजकर 25 मिनट पर होगी. इस एकादशी तिथि का समापन 25 जनवरी को रात 8 बजकर 31 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी के दिन रखा जाएगा.

षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) का महत्व


षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) के व्रत का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ- साथ माता लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।

तिल का दान


षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) पर तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की कृपा साधक सदा बनी रहती है और धन, वैभव की प्राप्ति होती है।

तिल से बनी चीजों का भोग


षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) के दिन धन- धान्य की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु को तिल से बनी चीज का भोग लगाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।