24 घण्टे ऑनलाइन

सैफ अली खान पर शरीफुल ने ही किया था हमला, CCTV फुटेज से मैच हो गया आरोपी का चेहरा

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का हमलावर मोहम्मद इस्लाम शरीफुल शहजाद (Accused Shariful) ही निकला। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का चेहरा मैच हो गया। फेस रिकग्निशन की एफएसएल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट…

24GhanteOnline
January 31, 2025
3 min read

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का हमलावर मोहम्मद इस्लाम शरीफुल शहजाद (Accused Shariful) ही निकला। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का चेहरा मैच हो गया। फेस रिकग्निशन की एफएसएल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट में सैफ अली खान के घर 16 जनवरी की सीसीटीवी और 19 जनवरी को ठाणे के मैंग्रोवस के जंगलों में जब आरोपी शरीफुल को पुलिस ने पकड़ा था उस वक्त की तस्वीर ये दोनों मैच हो गए हैं।

यानी पकड़ा गया आरोपी और सैफ (Saif Ali Khan) के घर घुसा हमलावर एक ही है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने टीवी9 भारतवर्ष को इसकी जानकारी दी है। दरअसल, आरोपी की पहचान को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे थे। उसके फिंगर प्रिंट्स मैच नहीं हो रहे थे। उसके चेहरे में भी फर्क था। इसके बाद आरोपी का फेस रिकॉग्निशन टेस्ट कराया गया। फिर उसके फिंगर प्रिंट्स और फुट प्रिंट्स भी मैच कराए गए।

शरीफुल (Shariful) के वकील ने कोर्ट में उठाया था सवाल


शरीफुल के वकील दिनेश प्रजापति ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी को लेकर सवाल उठाया था। सैफ के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की तस्वीर कोर्ट में दिखा कर वकील ने कहा जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है वो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स से अलग है। दोनों की तस्वीर मैच नहीं हो रही है, पुलिस ने गलत गिरफ्तारी की है। आरोपी की गिरफ्तारी से पहले कानूनी नियमों का पालन नहीं हुआ है। आरोपी के वकील ने कहा, पुलिस फेस रिकग्निशन की बात कर रही है।

16 जनवरी को हुआ था सैफ पर हमला


16 जनवरी को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बांद्रा की बिल्डिंग में एक चोर घुसा और उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। इसी के बाद सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें फौरन लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके पांच दिन बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वो ठीक हो कर अपने घर चले आए। इसके बाद 24 जनवरी को पुलिस ने उनका पहला बयान दर्ज किया था।

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, घर में घुसे लुटेरे ने चाकू से किए 6 वार


सैफ ने पुलिस को उस रात की सारी बातें बताई आखिर क्या-क्या हुआ था। सैफ ने बताया जिस रात यह हमला हुआ वो अपनी पत्नी के साथ 11वीं मंजिल पर थे। तभी उन्हें अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीख सुनाई दी। चीख सुनते ही सैफ और करीना दोनों ही परेशान हो गए। सैफ तुरंत हमलावर के पास पहुंचे और उसे दबोच लिया, इसी बीच आरोपी ने सैफ पर अटैक कर दिया।

बांग्लादेश का रहने वाला है सैफ (Saif Ali Khan) का हमलावर


सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमलावर बांग्लादेश का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश के झलोकाठी के राजाबरीया गांव का रहने वाला है। वह घटना से 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह अवैध तरीके से भारत में घुसा था। नाम छिपाने के लिए वह विजय दास बनकर रह रहा था। आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है। पहचान छिपाने के लिए उसने कई नाम बदले। 72 घंटे की जद्दोजहद के बाद आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें जुटी थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।