24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी, सेंसेक्स बना रॉकेट; निफ्टी ने भी किया धमाका

दिवाली के मौके पर मंगलवार को मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) तेजी के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.30 अंक चढ़कर 84,484.67 अंक पर खुला। निफ्टी अभी 85 अंक और सेंसेक्‍स में 264…

24GhanteOnline
October 21, 2025
2 min read
शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी, सेंसेक्स बना रॉकेट; निफ्टी ने भी किया धमाका

दिवाली के मौके पर मंगलवार को मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) तेजी के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.30 अंक चढ़कर 84,484.67 अंक पर खुला। निफ्टी अभी 85 अंक और सेंसेक्‍स में 264 अंकों की तेजी देखी जा रही है। आईटी और ऑटो सेक्‍टर्स में शानदार तेजी है। बाकी सेक्‍टर्स भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं।

शानदार तेजी वाले शेयरों की बात करें तो DCB बैंक करीब 5 फीसदी उछला है, जबकि साउथ इंडियन बैंक में 4 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई है। टाटा इन्‍वेस्‍टमेंट के शेयर में भी 6 फीसदी की तेजी है। ब्‍लैक बक के शेयर में 4 फीसदी की उछाल आई है।

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 6 शेयरों में ही गिरावट है। सबसे ज्‍यादा गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 1 फीसदी की हुई है। वहीं सबसे ज्‍यादा तेजी इंफोसिस के शेयर में करीब 1 फीसदी की रही है।

119 शेयरों में अपर सर्किट


बीएसई पर आज 3,404 एक्टिव मोड में कारोबार कर रहे हैं। इसमें से 2,639 शेयरों में तेजी आई है। 610 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 122 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर हैं और 28 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं। 119 शेयरों में अपर सर्किट और 51 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

सोंने-चांदी के दाम में भारी गिरावट


चांदी की कीमत में मंगलवार को करीब 8000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है। MCX पर चांदी की कीमत गिरकर 1। 50 लाख रुपये से नीचे लुढ़क गई है। सोने में करीब 2500 रुपये गिरावट दर्ज की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…