शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि, उसके बाद बिकवाली के दबाव से…

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि, उसके बाद बिकवाली के दबाव से शेयर बाजार में नरमी नजर आने लगी। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे।
फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 55.95 अंक यानी 0.072 फीसदी की उछाल के साथ 78,014.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.60 यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 24,366.55 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
ऑटो और मेटल सेक्टक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश में है। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो और मीडिया के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार (Share Market) तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, जो 24,331 के स्तर पर बंद हुआ था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
