ट्रंप के शपथ के बाद शेयर बाजार हुआ क्रैश, Sensex-Nifty भी धड़ाम
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) चाल मंगलवार को बदली-बदली नजर आ रही है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ (Donald Trump Oath) के बाद आज जब शेयर मार्केट ओपन हुआ, तो दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में खुले। बॉम्बे…
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) चाल मंगलवार को बदली-बदली नजर आ रही है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ (Donald Trump Oath) के बाद आज जब शेयर मार्केट ओपन हुआ, तो दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं निफ्टी में भी पिछले बंद की तुलना में उछाल के साथ कारोबार शुरू हुआ। लेकिन कुछ ही मिनटों में ये शुरुआती तेजी हवा हो गई और Sensex-Nifty गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे महज घंटेभर के कारोबार के बाद ही शेयर मार्केट क्रैश हो गया और सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया।
830 अंक तक फिसल गया सेंसेक्स
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) में बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ। BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 77,073 के लेवल से चढ़कर 77,261.72 पर कारोबार शुरू किया, लेकिन ये तेजी महज कुछ मिनटों तक ही देखने को मिली, फिर अचानक सेंसेक्स टूटने लगा और 401.93 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,671 के लेवल पर आ गया।
यही नहीं ये गिरावट महज घंटे भर के कारोबार के दौरान ही और बढ़ गई। खबर लिखे जाने तक सुबह 10.15 बजे पर Sensex 834 अंक की गिरावट के साथ 76,239 के लेवल तक गिर गया। सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty की भी चाल अचानक बदल गई। 23,421 पर खुलने के बाद ये 210 अंक फिसलकर 23,127 के लेवल तक टूट गया।
ट्रंप की शपथ से पहले उछला था बाजार (Share Market)
ट्रंप की शपथ के बाद जहां बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिल रही है, तो इससे पहले बीते कारोबारी दिन यानी शपथ से पहले भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिला था। सोमवार को सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले करीब 300 अंक चढ़कर 76,978.53 के लेवल पर खुलने के बाद करीब 700 अंक की तेजी लेकर 77,318.94 के स्तर तक गया था और अंत में 454.11 अंक उछलकर 77,073.44 पर बंद हुआ था।
कुर्सी संभालते ही ट्रंप ने लिए कई बड़े फैसले, BRICS को दी ये चेतावनी
सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी इंडेक्स ने भी ग्रीन जोन में कारोबार शुरू किया था और 23,391 तक उछला था। अंत में Nifty 141.55 अंक चढ़कर 23,344.75 पर क्लोज हुआ था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
