इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें तिथियां
साल 2025 में शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा…
साल 2025 में शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं नवमी तिथि पर समाप्त होते हैं। इन नवरात्रि को शरद ऋतु के समय पड़ने के कारण शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।
शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) नौ दिन के होते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। शारदीय नवरात्रि का समापन 10वें दिन यानी दशहरा के दिन होता है। जानते हैं कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि यहां देखें हिंदी में शारदीय नवरात्रि 2025 का पूरा कैलेंडर।
शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) कैलेंडर-
नवरात्रि का दिन 1 - 22 सितंबर 2025, सोमवार प्रतिपदा मां शैलपुत्री
नवरात्रि का दिन 2 - 23 सितंबर 2025, मंगलवार द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि का दिन 3 - 24 सितंबर 2025, बुधवार तृतीया मां चंद्रघण्टा
नवरात्रि का दिन 3 - 25 सितंबर 2025 गुरुवार तृतीया मां चंद्रघण्टा
नवरात्रि का दिन 4 - 26 सितंबर 2025 शुक्रवार चतुर्थी मां कूष्माण्डा
नवरात्रि का दिन 5 - 27 सितंबर 2025 शनिवार पंचमी मां स्कंदमाता
नवरात्रि का दिन 6 - 28 सितंबर 2025 रविवार षष्ठी मां कात्यायनी
नवरात्रि का दिन 7 - 29 सितंबर 2025 सोमवार सप्तमी मां कालरात्रि
नवरात्रि का दिन 8 - 30 सितंबर 2025 मंगलवार अष्टमी मां महागौरी
नवरात्रि का दिन 9 - 01 अक्टूबर 2025 बुधवार नवमी मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का अवसर बहुत पावन होता है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिन के होंगे। नवदुर्गा का अर्थ है मां दुर्गा की नौ विभिन्न रूप। नवदुर्गा की अवधारणा देवी पार्वती से उत्पन्न होती है। नवदुर्गा देवी पार्वती का जीवन चरण है, जिन्हें सभी देवी-देवताओं में सर्वोच्च शक्ति माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
