24 घण्टे ऑनलाइन

गाय के लिए धर्मयुद्ध, इस दिन लखनऊ में शुरू होगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwarananda) ने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर धर्म युद्ध नाम से आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया है। साथ ही वह सनातन…

24GhanteOnline
March 6, 2026
2 min read
गाय के लिए धर्मयुद्ध, इस दिन लखनऊ में शुरू होगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwarananda) ने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर धर्म युद्ध नाम से आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया है। साथ ही वह सनातन की रक्षा के लिए भी यह आंदोलन कर रहे हैं। धर्म युद्ध के रूप में यह आंदोलन आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है और इसके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 मार्च को पहुंचने की उम्मीद है।

गौरक्षार्थ धर्म युद्ध को लेकर आज कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया। गौमाता की रक्षा और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की जा रही है। साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukteshwarananda) की ओर से यह मांग भी रखी गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले अपने यहां गाय को राज्य माता घोषित करे।

यह धर्म युद्ध आज शुरू होगा और इसके 10 मार्च को लखनऊ पहुंचने की संभावना है। फिर 11 मार्च से लखनऊ में आंदोलन चलेगा जिसको धर्मयुद्ध का नाम दिया गया है। इससे पहले आज शाम 5 बजे वाराणसी के श्रीशंकराचार्य घाट पर गो-ब्राह्मण प्रतिपालक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी मनाई जाएगी

कार्यक्रम के अनुसार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwarananda) कल शनिवार (7 मार्च) को सुल्तानपुर पहुंचेंगे। वह जौनपुर भी जाएंगे। सुल्तानपुर में वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह रायबरेली पहुंचेंगे और वहां भी सभा करेंगे। यहीं पर वह रात्रि विश्राम करेंगे और इसके बाद अपने अगले सफर पर निकल जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें