24 घण्टे ऑनलाइन

11 दिन मौका तो दिया... मुख्यमंत्री योगी पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, रखी नई शर्त

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान को लेकर विवाद के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwarananda) ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने नई शर्त रखी है।…

24GhanteOnline
January 30, 2026
1 min read
11 दिन मौका तो दिया... मुख्यमंत्री योगी पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, रखी नई शर्त

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान को लेकर विवाद के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwarananda) ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने नई शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि गौमांस के निर्यात को बंद करें और 40 दिन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करें।

उन्होंने (Shankaracharya Avimukteshwarananda) कहा कि दिल्ली की जगह अब मैं लखनऊ में बैठूंगा। उन्होंने साफ कहा कि माघ का मुद्दा अब पीछे छूट गया है। मैनें मंत्री जी को सब बता दिया है। माफी किस बात की। 11 दिन हम वहां क्यों बैठे थे? 11 दिन मौका तो दिया। मौका माफी का अब समाप्त हो गया। अधिकारी हमसे क्षमा याचना नहीं कर रहे थे हमको लोभ दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि 10-11 मार्च को संत समाज के साथ लखनऊ जाएंगे। 11 मार्च को संतो के साथ वहीं निर्णय लेंगे उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने प्रश्न रखा है। गोमांस के निर्यात को बंद करें। माघ का मुद्दा माघ में होगा उसमें सब बता दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें