24 घण्टे ऑनलाइन

वैलेंटाइन डे पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, लवर्स के लिए कठिन होगी प्यार की राह

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन इस बार का वैलेंटाइन डे कुछ अलग और विशेष रहने वाला है। इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन शनि त्रयोदशी (Shani Trayodashi) तिथि पड़ रही है। ज्योतिष और…

24GhanteOnline
February 8, 2026
2 min read

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन इस बार का वैलेंटाइन डे कुछ अलग और विशेष रहने वाला है। इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन शनि त्रयोदशी (Shani Trayodashi) तिथि पड़ रही है। ज्योतिष और हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है।

वहीं वैलेंटाइन डे का दिन प्रेम का प्रतीक माना जाता है। शुक्र इसके स्वामी हैं। हालांकि, इस बार शनि त्रयोदशी (Shani Trayodashi) की वजह से वैलेंटाइन डे पर प्यार की राह कठिन रहने वाली है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल वैलेंटाइन डे पर पुराने झगड़े, अनबन या झूठे वादे सामने आ सकते हैं। जो संबंध मजबूत हैं वो रहेंगे, लेकिन नए या कमजोर संबंधों में मुश्किले आ सकती हैं। ऐसे में इस बार वैलेंटाइन डे पर शनिवार को कुछ गलतियों को करने से बचें। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

वैलेंटाइन डे पर न करें ये गलतियां


चमड़े और धारदार चीजें गिफ्ट न करें

वैलेंटाइन डे पर अक्सर मंहगी चीजें गिफ्ट में दी जाती हैं, लेकिन इस दिन चमड़े की चीजें और धारदार वस्तुएं गिफ्ट में न दें। इसके बजाय नीले रत्न, स्टील या आध्यात्मिक प्रतीक गिफ्ट करें। इससे संबंध पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

शराब या भारी भोजन न करें

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि त्रयोदशी (Shani Trayodashi) के दिन शराब या भारी भोजन नहीं किया जाता। ऐसे में इस दिन शाकाहारी भोजन करें। इससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।

झूठ और धोखे से बचें

झूठ और धोखे की स्थितियों में शनि देव की प्रतिक्रिया तुंरत सामने आती है। छोटे झूठ या राज छिपाने से विवाद बढ़ सकता है, इसलिए अपने साथी के साथ ईमानदारी से और साफ बात करें।

बड़े वादे या जल्दबाजी न करें

इस दिन बड़े वादे या जल्दबाजी करने से बचें। इस वैलेंटाइन डे पर दान-पुण्य और नेक काम करें। इससे संबंधों में स्थायित्व आता है। शनि की नजर से बचने के लिए संयम, सच और सात्विकता सबसे अहम मानी जाती हैं।

Tags:Shani

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।