24 घण्टे ऑनलाइन

बसंत पंचमी पर शनि देव कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार बहुत विशेष माना गया है। ये दिन बुद्धि, विद्या और वाणी देने वाली मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। इस बार बसंत पंचमी का त्योहार दो…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार बहुत विशेष माना गया है। ये दिन बुद्धि, विद्या और वाणी देने वाली मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। इस बार बसंत पंचमी का त्योहार दो फरवरी को मनाया जाने वाला है। इस बार बसंत पचंमी ज्योतिष के लिहाज से भी विशेष मानी जा रही है। दरअसल, इस साल बसंत पंचमी के दिन शनि देव अपनी चाल बदलने वाले हैं।

शनि देव (Shani) कर रहे नक्षत्र परिवर्तन


ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, दो फरवरी को बसंत पंचमी पर शनि देव (Shani) पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से ज्योतिष शास्त्र में बताई गईं सभी 12 राशि के जातक प्रभावित होंगे, लेकिन इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों को खुशियां मिल सकती हैं और लाभ ही लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं वो तीन लकी राशियां कौनसी हैं।

मिथुन राशि

शनिदेव (Shani) का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। इस दौरान मिथुन राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है कारोबार में जबरदस्त लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्जों से मुक्ति हो सकते हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क राशि

शनिदेव (Shani) का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के जिंदगी में हर ओर से खुशियां लाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इंक्रीमेंट हो सकता है। निवेश करना चाहते हैं। तो ये समय सबसे उत्तम है। इस समय निवेश से कर्क राशि के जातकों को अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं।

मकर राशि

शनिदेव (Shani) का ये नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। कारोबारी जातकों को लाभ हो सकता है। दुकानदारों की बिक्री बढ़ सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से गुड न्यूज मिल सकती है। धन की स्थिति पहले से अच्छी रहने वाली है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको नए मौके मिल सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।