6 दिन बाद शनि देव बदलेंगे अपना नक्षत्र, इन राशि वालों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
हिन्दू धर्म में भगवान शनि (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए इन्हें कर्मफलदाता भी कहा जाता है। आज से ठीक 6 दिन बाद शनि अपना…
हिन्दू धर्म में भगवान शनि (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए इन्हें कर्मफलदाता भी कहा जाता है। आज से ठीक 6 दिन बाद शनि अपना नक्षत्र बदलेंगे। शनिदेव की चाल बहुत धीमी है।
भगवान शनि (Shani Dev) अब उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी शनि (Shani Dev) अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों पर इससे बहुत नेगेटिव प्रभाव होता है।
शनि (Shani Dev) का नक्षत्र परिवर्तन
शनिदेव (Shani Dev) 6 दिन बाद यानि 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 28 अप्रैल को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, तीन राशियां ऐसी हैं जो इस नक्षत्र परिवर्तन से बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं।
इन राशि वालों के साथ होगा बुरा प्रभाव
मेष राशि
28 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपता नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसका मेष राशि वालों पर बड़ा असर हो सकता है, इसलिए इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन के कारण मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपदाएं अचानक आ सकती हैं।
किसी सरकारी काम में देरी होने की संभावना है। साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मेष राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग भी इस नक्षत्र परिवर्तन से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में भारी वृद्धि हो सकती है। घर में वाद-विवाद बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब होने की संभावना है। इसके अलावा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
कुंभ राशि
जिन लोगों की राशि कुंभ है उन्हें अपने करियर को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में कई मुश्किलें आ सकती है।
यह गोचर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम भी ला सकता है। कुछ राशि वालों के लिए उन्नति और लाभ के योग बन सकते हैं। इसलिए, शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन को लेकर भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपकी राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है, तो सावधानी बरतें और उचित उपाय करें। अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त करना हमेशा सर्वोत्तम होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
