24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन से अस्त होने जा रहे हैं शनिदेव, ये राशि वालें रहें अलर्ट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव (Shani Dev) सभी ग्रहों में सबसे ताकतवर ग्रह माने गए हैं लेकिन इनकी रफ्तार धीमी होती है। ऐसा कहा जाता है कि शनि एक राशि में 2.5 साल तक रहते हैं। इसकी वजह से उनके परिवर्तन का कछ राशियों…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव (Shani Dev) सभी ग्रहों में सबसे ताकतवर ग्रह माने गए हैं लेकिन इनकी रफ्तार धीमी होती है। ऐसा कहा जाता है कि शनि एक राशि में 2.5 साल तक रहते हैं। इसकी वजह से उनके परिवर्तन का कछ राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साल 2025 में शनि अस्त होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। शनिदेव 28 फरवरी 2025, दिन शुक्रवार की शाम 07 बजकर 06 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शनि अस्त की अवधि कुछ राशियों के लिए काफी खराब रह सकती है।

कुंभ राशि वालों के बढ़ेंगे खर्च


फरवरी में शनिदेव (Shani Dev) कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जिसका असर इस राशि पर देखा जा सकता है। शनि अस्त के प्रभाव से कुंभ राशि के खर्चों में इजाफा हो सकता है। साथ ही काम करने की ऊर्जा में कमी देखने को मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को शनि अस्त के दौरान अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा और खानपान में सुधार लाना होगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में तनाव पैदा हो सकता है।

सिंह राशि वालों को होगी परेशानी


सिंह राशि वाले लोगों पर भी शनि अस्त का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों को राजनीति और सरकारी क्षेत्र में परेशानी देखने को मिल सकती है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के कारण कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। कानूनी मामलों में जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है और परिवार में भी कुछ मतभेद उभर सकते हैं।

शनि (Shani Dev) अस्त के उपाय


शनि (Shani Dev) अस्त के नेगेटिव असर से बचने के लिए इस दौरान शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके साथ शनिदेव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें। साथ ही आप काले तिल, सरसों के तेल और लोहे से बनी चीजों का भी दान कर सकते हैं। शनि अस्त के दौरान रोजाना जल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इन उपायों को करने से आप शनि अस्त बुरे प्रभावों से छुटकारा पा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…